Tehri News

कोरोना मुक्त होने की राह पर उत्तराखंड,सबसे पहले टिहरी जिले ने मारी बाजी

सतर्क रहने से ही मिलेगी राहत...उत्तराखंड के तीन जिले हुए पूरी तरह कोरोना मुक्त
Ad

टिहरी: देवभूमि कोरोना मुक्त होने की तरफ अग्रसर है। कोरोना संक्रमण में कमी आने के बाद नियमों की पालना और कोरोना टीकाकरण की रफ्तार पर भी खासा जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में एक अच्छी खबर सामने आई है। उत्तराखंड का एक जिला पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गया है। टिहरी जिले मे अब एक भी कोरोना का एक्टिव केस नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

टिहरी जिला उत्तराखंड राज्य का पहला ऐसा जिला बन गया है जो कोरोना से मुक्त हो गया हो। जिले में एक कोरोना संक्रमित बचा था जो कि हाल ही में स्वस्थ हो कर डिस्चार्ज हो गया । इसके अलावा मिली जानकारी के अनुसार बीते कई दिनों से जिले में कोई नया संक्रमण का मामला भी सामने नहीं आया है।

दरअसल सोमवार को ये जानकारी स्वास्थ्य बुलेटिन में दी गई। देखा जाए तो दूसरी लहर में ये पहली बार है कि राज्य का कोई जिला कोरोना मुक्त हो गया हो। ओवरऑल उत्तराखंड की बात करें तो राज्य में सोमवार को कुल 25 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब राज्य में कुल एक्टिव केसों की संख्या 379 रह गई है। जिसमें 166 तो अकेले देहरादून में ही हैं।

कहां-कितने संक्रमित मिले

देहरादून – 08

अल्मोड़ा – 04

चमोली – 01

चम्पावत – 02

हरिद्वार – 01

नैनीताल – 01

पौड़ी – 02

रुद्रप्रयाग – 02

ऊधमसिंह नगर – 01

उत्तरकाशी – 01

गौरतलब है कि राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख 43 हजार 125 हो गई है। इसके अलावा बता दें कि सोमवार को 35 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों व होम आईसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया। सोमवार को कोरोना संक्रमण की दर 0.15 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत के करीब रही।

उत्तराखंड राज्य अच्छी गति से कोरोना मुक्त होने की तरफ बढ़ रहा है। जनता की भागीदारी मिलती रही तो वो दिन दूर नहीं जब राज्य इसे बिल्कुल पूरी तरह से परास्त कर देगा। बहरहाल ब्लैक फंगस का भी एक मरीज राज्य में मिला है। इसके अलावा अहम बात ये है कि टीकाकरण अभियान की रफ्तार अच्छी बनी हुई है। विभाग ने कहा टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है ताकि लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top