Tehri News

दुखद: नागालैंड गोलीबारी में टिहरी निवासी गौतम लाल शहीद

Ad

टिहरी: नागालैंड से एक बुरी खबर सामने आई है। टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक निवासी एक जवान गौतम लाल गोलीबारी में शहीद हो गए हैं। रविवार की सुबह यह घटना घटी। गौतम लाल के परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि वह दो महीने पहले ही अपने गांव आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार सुबह कीर्तिनगर ब्लॉक नोली गांव के रहने वाले जवान गौतम लाल नागालैंड में गोलीबारी के दौरान शहीद हो गए। घरवालों को इस बारे में सूचना दे दी गई। नोली की प्रधान परमेश्वरी देवी की माने तो गौतम दो महीने पहले ही गांव आया था। तब कोई नहीं जानता था कि यह उसका आखिरी बार ही आना हुआ होगा।

ग्रामीण चंद्र प्रकाश ने बताया कि मिलनसार स्वभाव के गौतम दो साल पहले असोम राइफल्स में भर्ती हुए थे। उनके चार बड़े भाई और तीन बहनें भी हैं। जून में इसी साल बहन की शादी हुई थी। गौरतलब है कि बेटे की मौत के बाद परिवार के साथ ही पूरे इलाके में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top