Uttarakhand News

टिहरी में हादसा, टैक्सी पार्किंग में भारी भूस्खलन, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका

Ad

नई टिहरी: उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलो में हो रही बारिश की वजह से कई जगह भूस्खलन हुआ है। कई मार्ग बंद हैं। इस बीच टिहरी के चंबा में भूस्खलन की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, टैक्सी पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पार्किंग में मलबा गिरने से यहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मलबे की चपेट में दो वाहन भी आ गए। कुछ लोगों के मलबे में दबने की सूचना भी मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस हादसे को लेकर पुलिस ने भी सूचना जारी की है। उत्तराखंड पुलिस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा कि 21 अगस्त 2023 को थाना चंबा के पास भूस्खलन होने से कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।स्थानीय पुलिस, SDRF फायर सर्विस की टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा मलबे में 2 या 3 बच्चे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जेसीबी द्वारा मौके पर मलबा हटाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top