Tehri News

टिहरी गढ़वाल घूमने पहुंचे तीन पर्यटक गंगा में डूबे, दो सगे भाइयों के शव बरामद

Ad

देहरादून:टिहरी गढ़वाल के शिवपुरी थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में पर्यटकों के डूबने का मामला सामने आया है। तीन युवक घूमने के लिए टिहरी गढ़वाल पहुंचे थे। इस दौरान वह नहाने के लिए गंगा में उतर गए और डूब गए। घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। रेस्क्यू चलाकर दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि एक युवक गंगा में लापता हो गया जिसकी तलाश में टीम जुटी रही। दोनों सगे भाई मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुनिकीरेती के शिवपुरी क्षेत्र में पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि क्षेत्र से पर्यटक आए थे। इस दौरान शिवपुरी स्थित युसूफ बीच में मुजफ्फरनगर यूपी से आए पांच पर्यटक नहा रहे थे। शाम करीब सात बजे गंगा के तेज बाहव में तीन लोग डूबने लगे।

युवकों को डूबता देख आस-पास मौजूद जल पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर दो युवकों को बाहर निकाला। आनन-फानन में 108 को बुलाया गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई। इनका एक साथी गंगा में लापता हो गया। एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम को भी मौके पर बुलाया गया। कोरोना Curfew में ढील देने के बाद प्रदेश में सैलानी लगातार पहुंच रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top