Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: मुक्तेश्वर में तापमान माइनस 4 डिग्री पहुंचा, बर्फबारी के बढ़ गए हैं आसार

Ad

हल्द्वानी: कुछ दिन पहले मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी सही साबित होती दिख रही है। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में ठंड बढ़ रही है और जल्द हिमपात होने के आसार भी हैं। सैलानी भी बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। वैसे भी नए साल के लिए हर साल सैकड़ों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर में तापमान माइनस 4 डिग्री तक पहुंच गया। इसके बादी भी क्रिसमस मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। होटल और रिजॉर्ट स्वामियों ने पर्यटकों के लिए कई तरह के ऑफर भी दिए हैं।

पर्यटकों के लिए कई तरह के पकवान भी बनाये हैं। बताया जा रहा है कि 25 से 1 जनवरी तक क्षेत्र के सारे होटल और रिजॉर्ट पूरी तरह पैक हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि पिछले साल कोरोना वायरस के वजह से हुए नुकसान की भरपाई इस बार होगी। हालांकि सभी कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से डरे हुए हैं और सुरक्षा के सभी नियमों का पालन किया जा रहा है।

उत्तराखंड में 26 दिसंबर से मौसम बदल रहा है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 28 दिसंबर को पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पुर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। 26 को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 27 दिसंबर को राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में बारिश का अनुमान है। बर्फबारी भी हो सकती है। 28 दिसंबर को पूरे उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभावना है। 2500 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 29 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी में बढ़ोतरी हो सकती है।30 दिसंबर को भी बारिश के आसार हैं। देहरादून में शनिवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कुहासा छा सकता है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top