Nainital-Haldwani News

नैनीताल समेत पूरे कुमाऊं में बढ़ी गलन, अगले 48 घंटे में दो-तीन डिग्री और गिरेगा तापमान

Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं मंडल में इस वक्त सर्दी अपना जोर दिखा रही है। मंडल के कोने कोने में गलन पड़नी शुरू हो गई है। इसी गलन के बढ़ने के कारण जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग अपने घरों से बाहर निकलना सही नहीं समझ रहे हैं। अब मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए भी ठंड बढ़ने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ मजबूत होने की प्रबल संभावनाएं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके कारण से शनिवार और रविवार को कुमाऊं मंडल के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 2000 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की भी आशंका जताई गई है। बता दें शनिवार के मुकाबले रविवार को पश्चिमी विक्षोभ और ज्यादा सक्रिय होने की उम्मीद है।

माना जा रहा है कि रविवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के बाद ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी और बताया कि पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा व नैनीताल जिले की 2000 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि हो सकती है।

बता दें कि शुक्रवार को हल्द्वानी में ठंड के हिसाब से दिन राहत भरा रहा। इस दिन अच्छी धूप खिली रही। मगर अब मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि 22 व 23 जनवरी को मौसम में बदलाव आने वाला है। माना जा रहा है कि कुमाऊं मंडल के अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट आ सकती है। ऐसे में ठंड में गजब का इजाफा हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top