Almora News

अल्मोड़ा की यात्रा होगी सुगम, जनता और सैलानियों के लिए चलेगी टैंपो ट्रैवलर बस

Ad

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा पहुंचने वाले पर्यटकों को और आम नागरिकों को शहर में घूमने के लिए टैंपो ट्रैवलर बस की सुविधा मिलेगी। नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा यह सुविधा दी जाएगी। इसके लिए 24 लाख रुपए की धनराशि पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत हो चुकी है। बीते दिनों हुई नगर पालिका परिषद की मासिक बैठक में इस प्लान की जानकारी दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक जिला योजना से 24 लाख रुपए पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत किया गया है। अल्मोड़ा की जनता और सैलानियों को सुगम परिवहन अनुभव देने के लिए टूरिस्ट बस टेंपो ट्रैवलर की शुरुआत की जाएगी। पालिका द्वारा जैम पोर्टल के माध्यम से क्रय करने की कार्यवाही की जा रही है और इसे बैठक में भी स्वीकृत किया गया है।

टूरिस्ट बसों के शुरू होने के बाद अल्मोड़ा में पहुंचने वाले सैलानियों को यात्रा करने में आसानी होगी। फिलहाल बस का संचालन किस रूट पर इसका प्लान भी तैयार करना होगा। देखना दिलचस्प होगा कि कितनी जल्दी यह सुविधा अल्मोड़ा की जनता और सैलानियों को मिल पाती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top