Nainital-Haldwani News

नैनीताल: खेत से घर नहीं लौटा अधेड़, बाद में बच्चों को दिखा पत्थर से कुचला शव

Ad

रामनगर: सांवल्दे पूर्वी नई बस्ती के नजदीक नदी किनारे एक व्यक्ति की खून से सनी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस को सूचित किया गया तो टीम ने मौके पर आकर अपनी कार्रवाई की।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, रामनगर के सावलदे गांव निवासी 50 वर्षीय काश्तकार रमेश चंद्र पुत्र विशन राम रात में अपने खेत की चौकीदारी करते हैं। ऐसे में शुक्रवार शाम को भी वह खेत के लिए निकले तो शनिवार को घर नहीं आए।

इसी दौरान गांव के कुछ छात्रों को स्कूल जाते समय नदी किनारे एक व्यक्ति का लहुलुहान शव दिखाई पड़ा। पहले गांव के लोगों को और फिर पुलिस को सूचना मिली। बताया गया है कि रमेश का सिर पत्थर से कुचला हुआ था।

इसी सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सील की कार्रवाई कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस हत्यारों के बारे में पता लगा रही है। सीओ भाकुनी के अनुसार कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top