Dehradun News

देहरादून में टैक्सी और बाइक की भीषण टक्कर, युवक की मौत, बच्चा गंभीर घायल

Ad

विकासनगर(देहरादून): देहरादून के पांवटा रोड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, आदूवाला के पास टैक्सी और बाइक की जोरदार टक्कर हुई। टैक्सी (इनोवा PB01C 2425) और बाइक (स्प्लेंडर UK07 FW 6951) आमने-सामने टकरा गए। बाइक सवार राजुल (30), जो ग्राम तिमली विकासनगर का निवासी था इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठा। वहीं बाइक पर सवार एक बच्चा घायल हो गया, जिसे पैर में फ्रैक्चर होने के कारण विवेकानंद अस्पताल धर्मावाला सहसपुर भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top