Health

सचिव स्वास्थ्य का बड़ा एक्शन… नशे की हालत में उपचार करने वाले चिकित्सक पर जल्द हो सकती है निलंबन की कार्रवाई…

Ad

देहरादून, सचिव स्वास्थ्य ने अल्मोड़ा में पिछले दिनों शराब पीकर उपचार करने वाले डॉक्टर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबन किए जाने की तैयारी की जा रही हैं उन्होंने बताया कि शराब पीकर उपचार किए जाने के मामले में शासन स्तर से जांच बैठाई गई थी जिसके बाद जिला प्रशासन के द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है उन्होंने बताया कि इस तरीके के मामले कतई बर्दाश्त नहीं किए जा सकते लिहाजा इन पर सख्त कार्रवाई होना बेहद जरूरी है।। उन्होंने विभाग के अधिकारियो को नसीहत देते हुए कहा कि इस तरीके की घटनाओं की यदि पुनरावृत्ति होती है तो संबंधित के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top