Uttarakhand News

दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने नोएडा से औली पहुंचे युवक का गोरसों टॉप में मिला शव

Ad

औली: उत्तराखंड में दोस्तों के साथ औली भ्रमण पर पहुचे जम्मू कश्मीर के 22 वर्षीय युवक का रविवार को शव बरामद हुआ। युवक अपने पांच दोस्तों के साथ औली में सैर-सपाटे के लिए पहुंच था। पुलिस ने युवक के लापता होने की खबर एसडीआरएफ की टीम को दी और टीम युवक की खोज के लिए रविवार सुबह ही रवाना हो गई थी। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि खोजबीन करने के बाद रविवार शाम को युवक का शव बरामद कर लिया गया है। 

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:रुद्रप्रयाग भीषण सड़क हादसा,अनियंत्रित होकर गहरी नदी में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत

यह भी पढ़े:साल के बदलने के साथ ही उत्तराखंड में बदला मौसम,बर्फबारी से खुश हुए सैलानी

जानकारी के अनुसार अवनीश सिंह पुत्र अनिल निवासी कोहरबना जिला भदोई (उतर प्रदेश) ने जोशीमठ थाने में युवक की गुमशुदा की सूचना दी थी। सूचना के आधार पर खोजबीन कर रही पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम ने गोरसों टॉप पर युवक का शव बरामद किया। 

अवनीश कुमार ने बताया कि वे सभी नए साल का जश्न मनाने के लिए एक जनवरी को नोएडा से औली आए थे। वे सभी नोएडा में पढ़ाई कर रहे थे। शनिवार को वे बर्फ देखने के लिए गोरसों टॉप घूमने गए थे। उनका एक साथी उदयोत शर्मा पुत्र सुधेश शर्मा निवासी ऊधमपुर, जम्मू कश्मीर शनिवार शाम उनसे बिछड़ गया था। उसके बाद बहुत खोजबीन करने पर भी वह नहीं मिला। 

यह भी पढ़े:पास के बिना भारत और नेपाल के बीच आवाजाही की अनुमति नहीं, प्रशासन ने तैयार किया प्लान

यह भी पढ़े:उत्तराखंड आने वालों के लिए जरूरी खबर, नियम मत तोड़ना, हाईवे पर खड़ी है पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad
To Top