Pauri News

अलकनन्दा छात्रावास में मिली 27 वर्षीय PG छात्रा की लाश, श्रीनगर में फैली सनसनी

student commits suicide
Ad

श्रीनगर (गढ़वाल): श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के अलकनन्दा छात्रावास में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। झारखंड की रहने वाली 27 वर्षीय छात्रा ने हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना करीब डेढ़ बजे की है। मृतका कॉलेज में पीजी एनाटॉमी की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसने पटना से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और आगे की पढ़ाई के लिए श्रीनगर आई थी।

घटना की जानकारी मिलने पर साथी छात्रों ने तुरंत कॉलेज प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top