Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास मिला युवक का शव

Ad

Uttarakhand News: Haldwani: Dead Body: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बेस अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सूरज, निवासी बेरिपडाव, लालकुआं के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था और पीलिया व निमोनिया से ग्रसित था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के परिजनों से भी संपर्क कर रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top