Almora News

बरात छोड़कर लौट रही कार खाई में गिरी, चालक की दर्दनाक मौत

Ad

Almora News: पहाड़ों में हादसों का सफर जारी है। आये दिन सड़क हादसों से कई परिवारों के चिराग बुझ चुके है। अब खबर अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया से है। जहां चौखुटिया-द्वाराहाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूंगोली बसभीड़ा गांव के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात ग्राम पंचायत नौगांव अखोडिया के मिरई गांव निवासी दिनेश दुर्गापाल उम्र 45 साल पुत्र शंकर दुर्गापाल ग्वाली गांव से एक बरात छोड़कर अपने घर आर्टिका कार संख्या यूके 04 टीबी 1919 से वापस लौट रहा था। अचानक कार घुंगोली बसभीड़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 40 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे की खबर मिलते ही लोग मौके की ओर दौड़े। वही घटना की सूचना पुलिस को दी गईं, सूचना पर चौखुटिया के थाना अध्यक्ष दिनेश महंत ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर चालक को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया पहुंचाया, लेकिन डॉक्ट उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top