Dehradun News

SHO को गोली मार भागे बदमाश…पुलिस ने घेरकर एक को कर दिया खत्म

Uttarakhand Police Encounter
Ad

Premnagar Dehradun Crime | Uttarakhand Police Encounter | Dehradun Firing Case | SSP Dehradun | Crime News : राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में देर रात लूट और गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया….जिसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची….जहां घायल अवस्था में मिले व्यक्ति देवराज ने बताया कि बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे करीब दो लाख रुपये, मोबाइल और अन्य दस्तावेज लूट लिए और गोली मारकर फरार हो गए।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बदमाशों का पीछा किया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी…जिसमें प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर घायल हो गए।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की…जिसमें एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया…जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। जिलेभर में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है और फरार बदमाश की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब ठेकेदार देवराज देर रात अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने उन्हें घेरकर लूट की कोशिश की और विरोध करने पर गोली चला दी।

फिलहाल घायल थाना प्रभारी और पीड़ित का इलाज जारी है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top