Uttarakhand News

खुशखबरी:दुनिया में विख्यात भारत के आखिरी गांव माणा में पहुंची बैंकिंग सेवा

Ad

देहरादून:भारत के अंतिम गांव माणा में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और नाबार्ड के अध्यक्ष आर चिंतला ने बैंकिंग सेवा का शुभारंभ कर दिया है। जिसका लाभ यात्रा सीजन में आने वाले श्रद्धालुओं को भी मिल सकेगा। हालांकि अभी बद्रीनाथ धाम में एसबीआई , पीएनबी अपनी सेवाएं दे रहे थे लेकिन लाचार व्यवस्था के चलते लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:त्योहारी सीजन में प्याज के दाम ने जनता को रुलाया, जानें अन्य सब्जियों के भी दाम

यह भी पढ़े:युवती से दुराचार कर बनाई वीडियो, ब्लैकमेल करने पर युवती ने लगाई न्याय की गुहार

धन सिंह रावत ने बताया कि सहकारिता का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना है। इसी क्रम में भगवान बद्री विशाल के पावन धाम एवं देश के अंतिम छोर में मौजूद भारत के अंतिम गांव माणा में जिला सहकारी बैंक की शाखा का उद्घाटन किया है। इस मौके पर सहकारिता के क्षेत्र में उन्नत कार्य करने वाली माणा घाटी की महिला समूहों को ब्याज मुक्त ऋण के रूप में 5-5 लाख रुपये की धनराशि के चैक वितरित किये गए।

साथ ही जिला सहकारी बैंक माणा बद्रीनाथ की शाखा को मोबाइल एटीएम वैन भी प्रदान की गई। बता दें बैंकिंग सेवा शुरू होने से सीमांत गांव और आर्मी के जवानों को अब धनराशि निकालने में सहूलियत मिल सकेगी। हालांकि अभी बद्रीनाथ धाम में एसबीआई , पीएनबी अपनी सेवाएं दे रहे थे लेकिन लाचार व्यवस्था के चलते लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलने से लोगों को वहां पर बैंकिंग के साथ-साथ एटीएम की सुविधा भी मिल सकेगी।

यह भी पढ़े:चमोली में डीएम स्वाति एस भदौरिया का कदम, बदलेगी 50 आंगनबाड़ी की तस्वीर

यह भी पढ़े:पौड़ी की अंकिता, जिसे पूरा उत्तराखंड गोल्डन गर्ल के नाम से जानता है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top