Health

ड्रग लाइसेंस अथॉरिटी गढ़वाल मंडल बनने के लिए तोड़ जोड़ शुरू, चर्चित अधिकारी को कमान देने की की जा रही तैयारी….

Ad

देहरादून, उत्तराखंड ड्रग विभाग में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे एसएस भंडारी का वीआरएस शासन ने मंजूर कर लिया है जिसके बाद वह स्वैच्छित रिटायरमेंट ले चुके है।। एसएस भंडारी वर्तमान में लाइसेंस अथॉरिटी गढ़वाल के पद पर काबिज थे उनका वीआरएस मंजूर होने के बाद अब यह पद खाली है सूत्रों की माने तो अब इस पद पर एक बार फिर चर्चाओं में रहने वाले सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर को काबिज किए जाने की तैयारी की जा रही है जबकि विभाग में तमाम काबिल अधिकारी अभी भी मौजूद हैं जो इस पद को लेकर अर्हता रखते हैं जिन्हे ड्रग विभाग के इस महत्वपूर्ण पद पर काबिज किया जा सकते हैं हालांकि शासन के सूत्रों के अनुसार चर्चाओं में रहने वाले अधिकारी को इस पोस्ट पर जल्द ही काबिज किया जा सकता है शासन के अधिकारियों को भी इस पद पर पोस्टिंग देने से पहले संबंधित अधिकारी के पीछे का बैकग्राउंड जानना और पूर्व में पद की महत्त्वता को समझना भी बेहद जरूरी होगा जिससे ड्रग विभाग में काम कराने आ रहे लोगों को परेशानियों से दो-चार ना होना पड़े ।। वर्तमान में भी संबंधित अधिकारी के पास कई जिलों का कार्यभार है जिसकी रिपोर्ट शायद ही बेहतर हो। गौरतलब है की कांग्रेस शासनकाल में भी इस पद को लेकर खूब चर्चाएं और नेता अधिकारियों की परिक्रमा होती रही है ।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top