Politics

12 KM तक थमा नहीं जोश! देहरादून में पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा सैलाब

PM Modi Dehradun Roadshow
Ad

PM Modi Dehradun Roadshow | Datkali Temple Visit | Delhi Dehradun Economic Corridor | Uttarakhand Crowd | Devbhoomi Energy : देहरादून में प्रधानमंत्री Narendra Modi के दौरे के दौरान ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर पहुंचे प्रधानमंत्री का देवभूमि में भव्य स्वागत किया गया। 

अपने कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध डाटकाली मंदिर में पूजा-अर्चना से की…जहां उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने देहरादून कैंट स्थित सभा स्थल तक करीब 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया।

यह रोड शो कई मायनों में खास रहा। सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग हर वर्ग के लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। “भारत माता की जय” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। लोगों का उत्साह देखकर उनका काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा…जिसके कारण उन्हें सभा स्थल तक पहुंचने में तय समय से अधिक समय लग गया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से उन्हें हमेशा विशेष ऊर्जा मिलती है। यहां के लोगों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें देश के विकास के लिए और अधिक प्रेरित करता है। उन्होंने रोड शो में उमड़े जनसैलाब के लिए जनता का आभार भी जताया और देरी से पहुंचने के लिए क्षमा मांगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top