Dehradun News

RTO जाने की झंझट खत्म, अब घर बैठे निपटेंगे वाहन से जुड़े काम

Uttarakhand Transport Department
Ad

Uttarakhand Transport Department | Aadhaar Verification | Driving License Online | Dehradun News | Digital Services India : उत्तराखंड में अब परिवहन विभाग से जुड़े कामों के लिए लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। Uttarakhand Transport Department जल्द ही आधार आधारित वेरिफिकेशन सिस्टम शुरू करने जा रहा है।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस, दस्तावेजों के रिन्यूअल और अपडेट जैसे कई काम अब घर बैठे ऑनलाइन किए जा सकेंगे। इससे आम जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

परिवहन विभाग के अनुसार आधार बेस्ड वेरिफिकेशन के जरिए आवेदकों की पहचान सीधे आधार डेटा से होगी। इसके लिए केवल आधार नंबर और ओटीपी वेरिफिकेशन की जरूरत होगी, जिससे फोटो, सिग्नेचर और अन्य दस्तावेजों की अलग से जांच कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अधिकारियों का कहना है कि इस सिस्टम के शुरू होने के बाद लर्निंग लाइसेंस के लिए भी घर बैठे आवेदन किया जा सकेगा। हालांकि, ड्राइविंग टेस्ट या लाइसेंस की कैटेगरी बदलने जैसे मामलों में व्यक्ति को कार्यालय आना होगा।

इसके अलावा दस्तावेज रिन्यू करना, डुप्लीकेट कॉपी लेना या एड्रेस अपडेट जैसे काम भी ऑनलाइन हो जाएंगे।

परिवहन विभाग ने बताया कि अगले 15 से 20 दिनों में यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद पूरी प्रक्रिया विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी…जहां से लोग आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

सरकार का कहना है कि डिजिटलीकरण के इस कदम से न केवल लोगों का समय बचेगा…बल्कि विभागीय कामकाज भी तेज और पारदर्शी होगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top