Uttarakhand News

दिल्ली से उत्तराखंड आ रही ट्रेन के चालक की बिगड़ी तबीयत

Ad

कोटद्वार: दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) से कोटद्वार आ रही एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ट्रेन के चालक बाबूराम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यह घटना सनेह रोड हाल्ट स्टेशन के पास हुई…जब ट्रेन कोटद्वार की ओर आ रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad

स्थिति को भांपते हुए ट्रेन के सहायक चालक ने तुरंत मोर्चा संभाला और सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को सुरक्षित रूप से कोटद्वार स्टेशन तक पहुंचाया। रेलवे सूत्रों के अनुसार जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची…चालक को प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर तुरंत हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

इस पूरी घटना के कारण ट्रेन का खाली रैक जिसे सुबह 5:00 बजे तक नजीबाबाद पहुंचना था निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सका। चालक की अनुपस्थिति में ट्रेन कोटद्वार स्टेशन पर ही सुबह 10:30 बजे तक खड़ी रही। रेलवे प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए लक्सर से एक अन्य चालक को बुलवाया…जिसके बाद ट्रेन को नजीबाबाद के लिए रवाना किया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी रेल ट्रैक बाधित होने के कारण पैसेंजर ट्रेनों के संचालन में बाधा आ रही थी। ऐसे में यदि सहायक चालक समय रहते सतर्कता न बरतता…तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे प्रशासन ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top