CM Corner

विधानसभा में गूंजा नारी शक्ति का मुद्दा, सीएम धामी का विशेष संबोधन पढिए…

Pushkar Singh Dhami
Ad

Pushkar Singh Dhami | Nari Shakti Vandan Adhiniyam | Uttarakhand Assembly | Women Reservation | Narendra Modi : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने विधानसभा के विशेष सत्र “नारी सम्मान-लोकतंत्र में अधिकार” में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जोरदार संबोधन दिया।

मुख्यमंत्री ने सदन के समक्ष महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन बिल को जल्द लागू किए जाने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करते हुए सर्वसम्मत संकल्प पारित करने का प्रस्ताव रखा।

अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने उत्तराखंड की महान महिला हस्तियों को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन से लेकर सामाजिक बदलाव तक, महिलाओं की भूमिका हमेशा प्रेरणादायक रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा दिया गया है और इतिहास से लेकर वर्तमान तक महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित की है। चाहे विज्ञान हो, सेना हो या खेल—हर क्षेत्र में महिलाएं आज नेतृत्व कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में वर्ष 2023 में लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कानून केवल महिलाओं की संख्या बढ़ाने का प्रयास नहीं…बल्कि नीति-निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का माध्यम है।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और इस दिशा में सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top