Uttarakhand News

काठगोदाम से देहरादून जाने वाली नैनी-दून जनशताब्दी का संचालन पांच जनवरी तक बंद

Ad

काठगोदाम से देहरादून जाने वाली नैनी-दून जनशताब्दी का संचालन पांच जनवरी तक बंद

हल्द्वानी: काठगोदाम आने और देहरादून से जाने वाली ट्रेनें 29 दिसंबर यानी आज से पांच जनवरी तक प्रभावित रहेंगी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन राय ने बताया कि काठगोदाम-देहरादून के बीच चलने वाली नैनी-दून जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन का संचालन कुछ दिन बंद रहेगा। बताया चार ट्रेनें आठ दिनों तक नहीं चलेगी। जबकि देहरादून दिल्ली के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस 29 को रद्द रहेगी। ट्रेनों के रद्द रहने से रेल यात्रियों को परेशानी होगी। थर्टी फर्स्ट और न्यू ईयर के लिए आने और जाने वाले पर्यटकों को भी दिक्कत होगी। देहरादून रेलवे स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर ने बताया कि हरिद्वार और लक्सर के बीच डबल लाइन ट्रैक का काम होना है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:चौरासी कुटिया आश्रम के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

यह भी पढ़े:हल्द्वानी:एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने 3 पुलिसकर्मियों के निलंबन के लिए SSP को भेजा पत्र

जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर को देहरादून दिल्ली के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं मसूरी और नंदा देवी एक्सप्रेस पर ब्लॉक का कोई असर नहीं रहेगा। यह ट्रेन निरंतर चलती रहेंगी। ट्रेनों के रद्द रहने से रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना होगा। विशेषकर वह यात्री जिन्होंने एडवांस में टिकट बुक करवा दी है, उनको अब टिकट कैंसिल करवा कर बस टैक्सी या अन्य माध्यमों से सफर करना होगा। इधर ट्रेन संचालन बंद होने के मद्देनजर रोडवेज ने कदम उठाए हैं। एआरएम हल्द्वानी सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि सुबह हरिद्वार जाने वाली तीन बसों का संचालन देहरादून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सुबह छह बजे से विभिन्न डिपो का बस संचालन देहरादून के लिए होता है। हर आधे घंटे के बाद बस सेवा है। अगर मांग बढ़ती तो अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा।

यह भी पढ़े:मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई, देर रात हुआ उत्तराखंड में हिमपात

यह भी पढ़े:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान,हल्द्वानी के चार खिलाड़ी टीम में शामिल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top