Dehradun News

दुर्गा एनक्लेव कॉलोनी में सनसनी, मकान मालिक ने किरायेदार को मारी गोली, हुई मौत

Ad

देहरादून: मालसी पुलिया के पास स्थित दुर्गा एनक्लेव कॉलोनी से बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मकान मालिक ने अपने ही किरायेदार को गोली मार दी। जब घायल को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपित नशे की हालत में था और घटना के बाद से ही फरार है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल रायपुर में दुर्गा एनक्लेव कॉलोनी के निवासी कपिल ने किराए पर बाबू उर्फ हफीज निवासी पठानपुरा, नजीबाबाद को रखा हुआ है। शुर वेल्डर के साफ ठेकेदार भी है। उसके साथ 5-6 मजदूर और भी रहते हैं। हुआ ये कि शनिवार रात साढ़े दस बजे कपिल शराब के नशे में आया और अचानक से अपनी पिस्तौल निकालकर हफीज को दो गोली मार दी।

हफीज को एक गोली गले में और दूसरी छाती में लगी। जबकि फोन कर रहे दूसरे व्यक्ति के हाथ में भी उसने गोली मारी। इसके बाद वह मौके से भाग गया। हफीज के साथ के श्रमिकों ने पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल ले गए। लेकिन वहां ले जाते हुए देर हो गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस की मानें तो अविवाहित आरोपित अपनी मां के साथ रहता है और किराए से ही गुजारा करता है। उसका एक भाई दिल्ली में नौकरी करता है। जानकारी के मुताबिक वह अधिकतर किरायेदारों के साथ बैठता था। बता दें कि रायपुर और डोईवाला कोतवाली पुलिस आरोपित की तलाश में देर रात तक दबिश देती रहीं, लेकिन पता नहीं चला। एसएसपी जन्मेजय खंडूडी ने बताया कि कारणों का नहीं पता। आरोपित की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top