Health

सचिव स्वास्थ्य का बड़ा एक्शन…. पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज निर्माण में आनाकानी करने वाली कंपनी एनपीसीसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के दिए निर्देश…..

Ad

देहरादून,

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज निर्माण से हटाई गई कंपनी एनपीसीसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी

सचिव स्वास्थ्य के निर्देश के बाद एनपीसीसी के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए जारी 90 करोड़ में से 82 करोड़ रूपये रिफंड करने में कर रही कार्यदाही संस्था आनाकानी

निर्माण कार्य करने में कोताही बरतने पर शासन के निर्देश पर लिया गया था एनपीसीसी से काम वापस

वर्तमान में जल निगम के द्वारा कराया जा रहा पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का निर्माण

राज्य के स्वास्थ्य सचिव पहले ही दो टूक कह चुके हैं कि निर्माण कार्यो में कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी फिर चाहे वह कंपनी फिर राज्य के भीतर की हो या फिर अन्य राज्यों की।। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में निर्माण महत्वपूर्ण कार्य में होता है ऐसे में यदि निर्माण कार्य में ही हीलाहवाली होगी तो स्वास्थ्य के हालात कैसे बेहतर हो सकेंगे।। उन्होंने कहा कि कई भवन ऐसे है जो लंबा समय बीत जाने के बाद भी पूरे नहीं हो पाए है लिहाजा उनको पूरा करना बेहद जरूरी है जिसके लिए सभी कार्यदाही संस्थाओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वह जल्द से जल्द अधूरे कामों को पूरा कर ले जिन जगहों पर विवाद है वह शासन स्तर से सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top