Health

चर्चाओं का बाजार गर्म.. स्वास्थ्य विभाग में मशीनों की खरीद में कही पुलिंग सिस्टम तो नही अपनाया जा रहा..?? जीरो टॉलरेंस

Ad

देहरादून, प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा भले ही पारदर्शिता के लाख दावे कर ले, लेकिन विभाग में काम करने आ रहे हैं वेंडर विभाग की छवि को जमकर धूमिल कर रहे हैं।। जी हां मशीनों की खरीद फिरोख्त को लेकर विभाग हमेशा से ही चर्चाओं में रहता है बिन टेक्निकल स्टाफ के ही हर साल करोड़ों की मशीन खरीदी जाती है लेकिन उसके बावजूद भी अधिकारी सबक लेने को तैयार नहीं है।। अब एक बार फिर विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि ईसीजी मशीन और एनएस थीसिया वर्क स्टेशन खरीदे जाने को लेकर कंपनियों ने पहले ही पुलिंग सिस्टम अपना लिया है जिससे विभाग के अधिकारी भले ही नियम और कानून का पालन करा रहे हो लेकिन सप्लाई करने वाली कंपनियां अभी से ही अधिकारियों को दबाव में लेकर मनचाही स्पेसिफिकेशन तैयार कर मशीनों की खरीदवाने के लिए जुगत भिड़ा रहे है।। सूत्रों की माने तो डेमो के दौरान कुछ कंपनी के नुमाइंदों के द्वारा सरकारी कर्मचारियों के साथ बदसलूकी तक की गई। जिससे पता चलता है कि स्वास्थ्य विभाग में समान सप्लाई करने वाले कितना रसूख और पहुंच रखते हैं।। मामले में आला अधिकारियों को भी संज्ञान लेने की जरूरत है जिससे बदहाल व्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके।।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top