Uttarakhand News

उत्तराखंड विधानसभा में नहीं होगा पेपर का कोई इस्तेमाल, तैयारी हो गई शुरू

Ad

देहरादून: आने वाले दिनों में उत्तराखंड विधानसभा न सिर्फ पेपरलेस होगी, बल्कि सत्र के दौरान कार्यवाही भी कागजरहित रहेगी। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस सिलसिले में विधानसभा के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। साथ ही विधानसभा परिसर में सूचना एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित अत्याधुनिक उपकरणों से लैस आइटी लैब स्थापित की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने इस लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने लैब में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी ली। प्रभारी सचिव ने कहा कि प्रशिक्षण का लाभ उत्तराखंड विधानसभा को भी मिलना चाहिए।

यह भी पढ़े:चौरासी कुटिया आश्रम के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

यह भी पढ़े:हल्द्वानी:एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने 3 पुलिसकर्मियों के निलंबन के लिए SSP को भेजा पत्र

विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्रालय एवं लोकसभा की ओर से नेशनल ई विधान एप्लीकेशन के तहत विधानसभा के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।

जिसमें विधानसभा को पेपरलेस बनाने और सत्र के दौरान की कार्यवाही को भी पूरी तरह पेपरलेस बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि लोकसभा की ओर से विधानसभा की रिपोर्टर शाखा को भी प्रशिक्षित किया गया।

इसके साथ ही पार्लियामेंट्री रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट फॉर डेमोक्रेसी की ओर से भी कर्मचारियों को लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आईटी लैब की ओर से अब अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े:मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई, देर रात हुआ उत्तराखंड में हिमपात

यह भी पढ़े:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान,हल्द्वानी के चार खिलाड़ी टीम में शामिल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top