Champawat News

सीएम घोषणा के बाद भी नहीं बनी सड़क, ग्रामीणों ने उठाई आवाज

Champawat Road Demand
Ad

Champawat Road Demand | Barakot Motor Road | Uttarakhand Development | Pushkar Singh Dhami | Rural Connectivity : चंपावत जिले के बाराकोट विकासखंड में पाड़ासोसेरा–क्यारखोली मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग उठाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रामीणों का कहना है कि यह मोटर मार्ग पहले ही मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की घोषणा में शामिल किया जा चुका है…लेकिन अब तक इस पर शासनादेश जारी नहीं हो पाया है…जिससे क्षेत्र के लोग निराश हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क उनके लिए बेहद जरूरी है। इसके बनने से गांवों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और शिक्षा, स्वास्थ्य समेत रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना आसान हो जाएगा।

ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि इस मोटर मार्ग के लिए जल्द शासनादेश जारी कर वित्तीय स्वीकृति दी जाए…ताकि निर्माण कार्य शुरू हो सके।

ग्रामवासियों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क का इंतजार किया जा रहा है और अब देरी होने से लोगों में चिंता बढ़ रही है।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top