Pithoragarh News

पिथौरागढ़ में बनेगा उत्तराखंड का पहला चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क, जिले को मिलेगी खास पहचान

Ad

Pithoragarh children traffic park:-उत्तराखंड राज्य में कई नए विकास कार्य होते नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड को पर्यटन राज्य बनाने के लिए सरकार कई योजना ले कर आ रही है। इस ही बीच उत्तराखंड के मिनी कश्मीर कहे जाने वाले पिथौरागढ़ जिले में भी सरकार नई परियोजना के साथ आई है। सरकार पिथौरागढ़ को परिवहन के क्षेत्र में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क द्वारा जल्द ही नई पहचान दिलाने जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़ में चंडीगढ़ के बाद उत्तर भारत का दूसरा व उत्तराखंड का पहला चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क बनने जा रहा है। इसके लिए परिवहन विभाग ने पिथौरागढ़ शहर से लगे मैला गांव में 123 नाली भूमि चयनित कर ली है। इस जमीन के लिए परिवहन सचिव अरविंद ह्यांकी ने भी हामी भर दी है।नए कांसेप्ट के साथ आए इस पार्क में बच्चों के लिए ट्रैक बनाकर ट्वाय ट्रेन सहित अन्य छोटे वाहन चलाने की व्यवस्था की जाएगी। इस विशेष पार्क का उद्देश्य बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देना है, ताकि बच्चों में यातायात नियमों का पालन बचपन से ही विकसित हो सके। पार्क में कैफेटेरिया और अन्य मनोरंजन के साधनों की व्यवस्था भी की जायेगी।

परिवहन सचिव अरविंद ह्यांकी ने शुक्रवार को पार्क के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने जगह को उपयुक्त बताते हुए कहा कि पार्क में केवल मनोरंजन ही नहीं होगा बल्कि पार्क से पिथौरागढ़ नगर का खूबसूरत नजारा भी देखा जा सकेगा। बता दिया जाए कि चिल्ड्रन – ट्रैफिक पार्क के साथ ही पिथौरागढ़ में आटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रेक और आटोमेटिक– फिटनेस सेंटर भी बनने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top