CM Corner

उत्तराखंड कलाकार के दल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर लोक कला, संस्कृति को बढ़ावा देने को कहा

Ad

       खटीमा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर अपने निजी आवास पर है। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर उत्तराखंड के कलाकारों के दल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

इस अवसर पर उत्तराखंड में लोक कला एवं लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के विषय पर बातचीत हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा की लोक परम्परा को आगे बढ़ाने में कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। किसी भी क्षेत्र की पहचान में वहां की लोक संस्कृति, बोली एवं लोक परम्परा का अहम योगदान होता है। जन चेतना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता में हमारे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

      इस अवसर पर उत्तराखंड के कलाकारों के दल में कमल भंडारी, जितेंद्र पंवार, पदम गुसाईं, रवि गुसाईं एवं अन्य कलाकार मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top