Dehradun News

उत्तराखंड में हैरान करने वाला मामला, मायके नहीं जाने दिया तो महिला ने की खुदकुशी

Ad

देहरादून: प्रदेश में बीते एक साल में सुसाइड के मामलों में अचानक से बढ़ोतरी हुई है। आजकल धैर्य से काम ना लेने के कारण ऐसे मामले अधिकांश देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक मामला रायपुर क्षेत्र से सामने आया है। यहां पर एक महिला ने पंखे से लटककर खुद को फांसी लगा ली। महिला के आत्महत्या के पीछे का कारण हैरान करने वाला है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल इस मामले के संबंध में थानाध्यक्ष रायपुर अमरजीत सिंह ने जानकारी दी और बताया कि मंगलवार सुबह की बात है। जब यह सूचना मिली कि ऋषिनगर क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगा ली है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बता दें कि मृतक महिला की पहचान 27 वर्षीय मनीता पत्नी मुकेश कुमार निवासी ऋषिनगर के रूप में हो गई है।

जानकारी के मुताबिक महिला सुबह से मायके जाने की जिद कर रही थी। स्वजनों ने जब मायके नहीं भेजा तो महिला ने फांसी लगा दी। स्वजनों की मानें तो मनीता सुबह से ही मायके जाने की जिद्द कर रही थी। जब उसे ऐसा नहीं करने दिया तो उसने कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। बता दें कि मृतका मुकेश की दूसरी पत्नी थी। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top