Champawat News

बिसारी गांव के लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप, घर का इकलौता बेटा था मोहित

Ad

चंपावत: बिसारी गांव के लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पाटी से पुलिस ने शव बरामद किया है। परिजनों का कहना है कि उनके इकलौते बेटे की हत्या की गई है। बता दें कि पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अबतक तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। ग्रामीणों में इस घटना से आक्रोश भी फैला हुआ है। उनका गुस्सा हिरासत में लिए गए लोगों पर भी निकला।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक पाटी विकास खंड के बिसारी गांव निवासी 28 वर्षीय मोहित पचौली पुत्र नवीन पचौली बीती 24 सितंबर को लापता हो गए थे। जिसके बाद परिवार ने पाटी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ जारी रखी थी। अब शनिवार की सुबह पाटी के रामलीला मैदान के पास बने अवैध टिन शेड से उसका शव बरामद हुआ है।

पुलिस ने शनिवार को तीन लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा भी मौके पर पहुंचे। स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है। आशंका है कि जुए के पैसों को लेकर उपजे विवाद के बाद युवक की हत्या की गई है। बता दें कि मोहित अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। मृतक की दो बड़ी बहनें हैं। पिता नवीन पचौली बिसारी गांव में दुकान चलाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top