Haridwar News

रुड़की में जवान का घर लहूलुहान! पिता के कत्ल से कांप उठा पूरा इलाका

crime news
Ad

रुड़की: सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर गांव में गुरुवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बीएसएफ के जवान सुमित कुमार के पिता कुंवर पाल की ओमी नामक व्यक्ति और उसके साथियों ने चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी कुंवर पाल का शव गांव के मंदिर के पास झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार शाम से ही कुंवर पाल लापता थे। परिजन उनकी तलाश में जुटे थे…लेकिन गुरुवार को उनका शव मंदिर के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएफ में तैनात बेटे सुमित कुमार भी घर पहुंच गए। उन्होंने ओमी और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top