Rudraprayag News

युवाओं ने PCS परीक्षा के लिए जान दांव पर रख किया गदेरा पार

Ad

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग ज़िले में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। विकासखंड जखोली में मयाली-रणधार मोटर मार्ग पर बना एक महत्वपूर्ण मोटर पुल तेज़ बहाव में बह गया है। यह पुल कुणगाड़ गदेरे पर बना हुआ था…और इसके बहने से बांगर पट्टी के लगभग दो दर्जन गांवों का ज़िले से संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुल बहने के कारण हजारों लोग अपने घरों में ही कैद हो गए हैं। इस बीच, पीसीएस प्री परीक्षा में शामिल होने जा रहे युवाओं को उफनते गदेरे को पैदल पार करना पड़ा। युवाओं की इस जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं…जिसने प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इलाके में बारिश की वजह से जमीन धंसने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। तल्ली थापला, जख्वाड़ी और आसपास के कई गांवों में भूधंसाव के कारण मकानों को खतरा पैदा हो गया है। लोग दहशत में हैं और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की कोशिश कर रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द वैकल्पिक मार्ग और अस्थायी पुल की व्यवस्था की जाए ताकि बच्चों, मरीजों और नौकरी-पढ़ाई के लिए बाहर जाने वालों को राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top