Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी अजब-गजब चोरी, घर में बिताई रात…खिचड़ी बनाई और नहाने के बाद हुए फरार

Ad

Haldwani News: शहर में चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक चोरी के मामले ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। एक घर में हाथ साफ करने गए चोरों ने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में कोई सोच नहीं सकता है। घर में घुसने के बाद चोरों ने नहाया और फिर खिचड़ी भी बनाई। इसके बाद वह घर से नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। कॉलोनिवासियों ने पुलिस को चोरी की जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला हिम्मतपुर मल्ला मुखानी क्षेत्र का है। लक्ष्मण सिंह अधिकारी बैंक से रिटायर हैं और उनके घर पर 5 महीने से ताला लगा है। वह बेटे से मिलने के लिए जमशेदपुर गए है। पडोसी ही उनके घर की देखरेख कर रहे थे। पडोसियों ने जब उनके घर का ताला टूटा हुआ देखा तो तुरंत लक्ष्मण सिंह अधिकारी को इसके बारे में अवगत कराया।

वहीं सूचना मिलने के बाद मुखानी थानाध्यक्ष एसओ रमेश बोरा पुलिस टीम साथ मौके पर पहुंचे तो घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि चोर रात में घर के अंदर घुसे हैं। वहीं चोरों ने घर पर ही पूरी रात बिताई। उन्होंने खिचड़ी भी बनाई और वह नहा कर घर से भागे हैं। पुलिस मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। एसओ रमेश बोरा का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। चोर घर से जेवरात और नगदी लेकर फरार हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top