National News

डोमेस्टिक लेवल पर आग उगल रहा है यह बल्लेबाज फिर भी टीम इंडिया से बाहर

Ad

नई दिल्ली :यदि आप से पूछा जाए की टीम इंडिया में आने के लिए क्या जरूरी है तो आप का जवाब होगा की टेलेंट और डोमेस्टिक लेवल पर अच्छा प्रदर्शन। लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसके पास यह दोनों चीजें मौजूद हैं फिर भी वह टीम इंडिया में नही है ।

श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए टीम घोषित हो गई है । विराट कोहली, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, जस्प्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया। इसका फायदा कई यंग टैलंट्स को मिला। दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत। मगर एक खिलाड़ी है जो डोमेस्टिक लेवल में सबसे ज्यादा कहर मचा रहा है । जिसके बल्ले से रणजी सीजन में सबसे ज्यादा 1160 रन निकले और विजय हजारे ट्रॉफी में 633 रन बना चुका है। जिसके बल पर उसकी टीम कर्नाटक विजय हजारे टूर्नामेंट जीतने का दम भर रही है । जो टीम इंडिया में जगह पाने का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था । लेकिन उसे सेलेक्टर्स ने टीम में शामिल नही किया हम बात कर रहे हैं मयंक अग्रवाल की।

ADVERTISEMENTS Ad

 

का बल्ला पूरे डोमेस्टिक सीजन में जमकर बोला है। रणजी, सैयद मुश्ताक टूर्नामेंट, विजय हजारे टूर्नामेंट हर जगह बस एक नाम चल रहा है मयंक अग्रवाल का । कर्नाटक का ये ओपनर सहवाग स्टाइल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करता है । सैयद मुश्ताक टी20 टूर्नामेंट में मयंक अग्रवाल का स्ट्राइक रेट 144.5 का था। 258 रन बनाए थे जिसमें 3 फिफ्टी शामिल हैं । रणजी में 105.60 का स्ट्राइक रेट और विजय हजारे में भी 109 का स्ट्राइक रेट है।  नवंबर 2017 में खेली गई रणजी ट्रॉफी में भी इस खिलाड़ी ने गेंदबाजों पर कहर ढाया था । रणजी ट्रॉफी में मयंक ने1160 रन बनाए थे जिसमें चार शतक शामिल थे ।

मगर टीम इंडिया के सेलेक्टर्स इन सब बातों से अनजान बने हुए हैं । 2019 में वर्ल्डकप के लिहाज से मयंक जैसे खिलाड़ियों को परखने का इससे अच्छा मौका नहीं मिल सकता था ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top