Dehradun News

उत्तराखंड के इस मॉडल ने BRICS देशों को किया प्रभावित, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई सराहना

Ad

BRICS DRR Meeting | Uttarakhand Disaster Management | SDRF Uttarakhand | Disaster Risk Reduction | Silkayara Rescue | Pushkar Singh Dhami | BRICS Summit | Early Warning System | Uttarakhand News | Disaster Management Model : आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखंड ने एक बार फिर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। ओडिशा के पुरी में आयोजित BRICS Disaster Risk Reduction (DRR) Working Group की बैठक में उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की जमकर सराहना की गई।

3 से 5 जून 2026 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय बैठक में ब्रिक्स देशों और साझेदार देशों के वरिष्ठ अधिकारियों, विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आपदा जोखिम कम करने, पूर्व चेतावनी प्रणाली को मजबूत बनाने और आपदा प्रबंधन के बेहतर तरीकों पर अनुभव साझा करना था।

उत्तराखंड की ओर से SDRF के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी और ULMMC के निदेशक शांतनु सरकार ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने उत्तराखंड में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, तकनीकी नवाचार, पूर्व तैयारी, क्षमता विकास और त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

प्रस्तुति में राज्य की भौगोलिक चुनौतियों, भूस्खलन, अतिवृष्टि, ग्लेशियर झीलों, सड़क अवरोध और चारधाम यात्रा जैसे संवेदनशील विषयों को प्रमुखता से रखा गया। साथ ही बहु-एजेंसी समन्वय, पूर्व चेतावनी प्रणाली और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र की जानकारी भी साझा की गई।

बैठक में विशेष रूप से सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन और धराली क्षेत्र में किए गए आपदा प्रबंधन कार्यों को सफल उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया। अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने इन अभियानों को कठिन परिस्थितियों में उत्कृष्ट समन्वय, तकनीक और मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण बताया।

प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड की पूर्व चेतावनी प्रणाली, जोखिम न्यूनीकरण उपायों और SDRF की त्वरित कार्रवाई क्षमता की भी प्रशंसा की। अधिकारियों ने कहा कि राज्य में वैज्ञानिक योजना, आधुनिक तकनीक और विभिन्न एजेंसियों के बेहतर तालमेल के माध्यम से आपदाओं के प्रभाव को कम करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

यह उपलब्धि उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, SDRF और अन्य संबंधित एजेंसियों के निरंतर प्रयासों को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान के रूप में देखी जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top