Uttarakhand News

देवभूमि ने खो दिया अपना जांबाज सपूत, उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

Ad

हल्द्वानी: तमिलनाडु राज्य में वायुसेना के एक चॉपर के क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। तमिलनाडु के कुन्‍नूर में बुधवार की दोपहर वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश (IAF Chopper Crash) हो गया। भारत आर्मी चीफ रह चुके और अब बतौर चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ सेवाएं दे रहे जनरल बिपिन रावत इस हादसे में शहीद हो गए। इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। इस लिस्ट में सीडीएस बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत का नाम भी है। ग्रुप कैप्टन वरुण अभी घायल हैं और पूरा देश उनकी सलामती की दुआ मांग रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में सीडीएस बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है। प्रदेश में 9 से 11 दिसंबर तक प्रदेश में शोक रहेगा। मुख्यमंत्री आवास दिवंगत सीडीएस को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत विधानमंडल ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top