Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में मिले डेल्टा प्लस वैरिएंट के तीन मरीज, मचा हड़कंप

Ad

हल्द्वानी: इस वक्त दुनिया में सबसे बड़ा दुश्मन कोरोना है। ऐसा लग रहा है कि कोरोना खत्म हो गया लेकिन खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। पहली लहर के बाद भी जब दूसरी लहर आई तो सब हैरान रह गए थे। इसलिए इस बार शासन व प्रशासन पहले से ज्यादा एक्टिव है।

ADVERTISEMENTS Ad

लिहाजा नैनीताल जिले से खबर अच्छी नहीं आई है। यहां पहली बार डेल्टा के सब वैरिएंट के तीन मामले सामने आए हैं। गौरतलब है कि ये वैरिएंट पुराने वैरिएंट के मुकाबले कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा किसी को नहीं है।

जिले में पहली बार ये मामले आने के कारण स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बन गई है। बताया जा रहा है कि इन मरीजों के सैंपल 25 दिन पहले दिल्ली स्थित लैब में भेजे गए थे। इनमें से एक तो स्वास्थ विभाग का डाटा एंट्री ऑपरेटर है।

बहरहाल अब तीनों मरीजों के स्वजनों के अलावा संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। सीएमओ नैनीताल डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि ये सभी मामले डेल्टा सब वैरिएंट एवाई टू के हैं।

सीएमओ ने बताया कि करीब 15 संक्रमितों के सैंपल राजकीय मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब की ओर से दिल्ली स्थित नेश्नल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल को भेजे गए थे। अब इनकी रिपोर्ट आ गई है।

जिनमें से गरमपानी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, पदमपुरी निवासी 33 वर्षीय युवक और बजेड़ी निवासी 43 वर्षीय महिला शामिल हैं। इन्हें कोरोना हुए 25 दिन हो चुके हैं। ये तीनों फिलहाल स्वस्थ हैं। बताया कि 31 अगस्त को इनके परिजनों और संपर्क में आए लोगों के टेस्ट होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top