Pauri News

उत्तराखंड से एक और बुरी खबर, स्कूल जा रहे शिक्षकों का वाहन खाई में गिरने से तीन की मौत, दो घायल

Ad

कोटद्वार: मंगलवार की सुबह से ही लगातार दुखद खबरें सामने आ रही हैं। पहले चंपावत टनकपुर मार्ग पर बरातियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोगों की मौत की खबर आई। अब कोटद्वार से तीन शिक्षकों की मौत का दुखद मामला सामने आया है। बता दें कि स्कूल जा रहे शिक्षकों की गाड़ी खाई में गिरने से ये हादसा हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक कोटद्वार से पांच शिक्षक अपने स्कूलों को जा रहे थे। वाहन कोटद्वार से गुमखल की ओर जा रहा था, तभी दुगड्डा के पास ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन फतेहपुर बैंड के पास अनियंत्रित होकर खाक में गिर गया। पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल तक पहुंचाया गया। बता दें कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

इन मृतकों में दो महिलाएं एवं एक पुरुष शामिल है। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि इस घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है। मंगलवार को सुबह से ही लगातार हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। अब कोटद्वार से आई इस खबर ने उत्तराखंड वासियों को शोक में डूबा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top