Uttarakhand News

ट्रेन में यात्री देंगे कैशलेस जुर्माना,आपके कार्ड को Swipe करेंगे टीटीई, मशीन उत्तराखंड पहुंची

Ad

हरिद्वार: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर अब कैशलेस जुर्माना देना पड़ेगा। टिकट का विस्तार कराने या बर्थ लेने के लिए भी एटीएम कार्ड के माध्‍यम से भुगतान करना पड़ेगा। रेल प्रशासन इस सेवा को शुरू करने के ल‍िए ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (टीटीई) को प्वाइंट आफ सेल्स (पीओएस) मशीन उपलब्ध करा रहा है। नए साल से बिना टिकट के जुर्माने से लेकर बर्थ अपग्रेड तक का टिकट प्वाइंट आफ सेल्स (पॉस) मशीन से बनाया जाएगा। इसके लिए हरिद्वार में 58 मशीनें आ गई हैं। टीटीई को संचालन का प्रशिक्षण देने के बाद जनवरी से नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। डिजिटल के दौर में चलती ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा और टिकट व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए टीटीई को पॉस मशीन उपलब्ध कराई जा रही हैं। रेलवे उत्तर मंडल मुख्यालय स्तर पर पॉस मशीन से संबंधित प्रशिक्षण भी शुरू हो गया है। हरिद्वार में 60 टीटीई हैं और 58 पॉस मशीनें आवंटित हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:सेना की भर्ती:उत्तराखंड में 20 दिसंबर से शुरू होगी सेना भर्ती रैली, रैली का जिलेवार कार्यक्रम घोषित

यह भी पढ़े: उत्तराखंड पुलिस में शामिल होने का शानदार मौका,भर्ती परीक्षा के लिए मुख्यालय से आया अपडेट

बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर टीटीई बतौर जुर्माना नकदी तो लेते हैं, लेकिन वह रेलवे के खाते में जमा होने के बजाय उनकी जेब में चला जाता है। इसी तरह बर्थ अपग्रेड करवाने की नकदी में भी गोलमाल होता है। अगले स्टेशन पर पकड़े जाने पर यात्री दूसरे टीटीई से बहस करते हैं। इससे यात्रियों के परेशान होने के साथ ही रेलवे की छवि भी खराब हो रही है। बता दें कि देश के अन्य रेलवे स्टेशनों की तरह राउरकेला रेलवे स्टेशन पर मौजूद बुकिंग काउंटर से रिजर्वेशन टिकट, जनरल टिकट खरीदने पर कैशलेस भुगतान की व्यवस्था उपलब्ध है। पार्सल से माल बुक कराने पर भी कैशलेस क‍ि‍राया देने की व्यवस्था है।

लेकिन, ट्रेनों में चेकिंग के दौरान बिना टिकट पकड़े जाने पर जुर्माना देने, टिकट का विस्तार कराने या बर्थ आवंटित करने के लिए अतिरिक्त किराया देने पर यात्रियों को नकद भुगतान करना पड़ता था। कई बार यात्रियों के पास जुर्माना देने या किराया देने के लिए नकद रुपये नहीं होते हैं। ऐसी स्थिति में यात्री और चेकिंग करने वाले टीटीई को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इधर ताराचंद्र, चीफ टिकट इंस्पेक्टर हरिद्वार ने बताया कि हरिद्वार में कुल 60 टीटीई हैं और 58 पास मशीनें आ चुकी हैं। टीटीई को पॉस मशीनों के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनवरी से चलती ट्रेनों में पॉस मशीनों के जरिये यात्रियों के टिकट बनाने की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़े:आयुर्वेद चिकित्सकों को इलाज और ऑपरेशन की छूट पर भड़के डॉक्टर,11 दिसंबर को ओपीडी बंद का ऐलान

यह भी पढ़े:जरूरी खबर: नैनीताल के एंट्री प्वाइंट पर होगी पर्यटकों की कोरोना जांच और स्क्रीनिंग

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top