Nainital-Haldwani News

बेतालघाट से खबर, बाघ ने महिला पर किया हमला, सिर और चेहरा ज़ख्मी

Ad

नैनीताल: बेतालघाट से एक डराने वाली घटना सामने आई है। वन्यजीव और मानवों के बीच संघर्ष की खबर एक बार फिर सामने आई है। इस बार बेतालघाट के जंगल (BETALGHAT JUNGLE CASE) में घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला किया है। महिला की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने उसे बमुश्किल बचाया है। मगर बाघ ने महिला के चेहरे और सिर को बुरी तरह नोचकर चोट पहुंचाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बीती दोपहर बाद 3 बजे के बाद कमला उप्रेती पत्नी मोहनचंद अन्य लोगों के साथ जंगल में घास काटने गई तो घात लगाए बैठे बाघ ने महिला पर हमला (TIGER ATTACKED WOMEN IN JUNGLE) कर दिया और उसे घसीट कर ले गया। इतनी देर में महिला जख्मी हो गई। गनीमत रही कि उसके शोर के बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे बाघ से बचाया। बाघ के भागने के बाद महिला को सीएससी (INJURED WOMEN TAKEN TO HOSPITAL) केंद्र लाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया गया और महिला के ज्यादा चोट आने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बता दें कि महिला के सिर पर चोट और चेहरे पर भी नाखून के निशान मिले हैं। कविता देवी, जीवंती देवी, प्रभा देवी, तारा देवी, इन चारों महिलाओं की बहादुरी से महिला की जान बच पाई है। पूर्व सरपंच तारा भंडारी ने वन विभाग रेंजर (FOREST DEPARTMENT RANGER) से तत्काल गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top