Almora News

अल्मोड़ा: जंगल गई महिला को बाघ ने बनाया अपना शिकार, ग्रामीणों को मिला खून से लथपथ अधखाया शव

Ad

अल्मोड़ा: प्रदेश में वन्यजीवों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जंगल से सटे ग्रामीण इलाकों में वन्यजीवों के आते रहने से दहशत फैली हुई है। अब एक दुखद खबर सामने आई है। क्षेत्र के जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। जिसके बाद पूरे गांव में डर का माहौल बना हुआ है। इस घटना के बाद कूपी गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल सल्ट के कूपी गांव निवासी 59 वर्षीय गुड्डी देवी बीते दिन दो महिलाओं के साथ लकड़ी लेने के लिए जंगल गई थी। वापस आते समय दोनों महिलाएं गुड्डी देवी से थोड़ा आगे निकल आई। इसी दौरान गुड्डी देवी पर बाघ ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार बाग गुड्डी देवी को हमले के दौरान करीब आधा किलोमीटर तक घसीट कर ले गया।

जब शाम तक महिला अपने घर नहीं लौटी तो ग्रामीणों ने उसकी तलाश भी शुरू की। तब जाकर वन क्षेत्र में महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान गुड्डी देवी के साथ गई दोनों महिलाएं काफी आगे निकल गई थी। जिसकी वजह से उन्हें घटना की जानकारी नहीं हुई। बता दें कि बाघ ने महिला की एक टांग पूरी तरह खा ली थी और महिला के शरीर के अन्य हिस्सों को भी नोचा हुआ था।

बाघ जिस रास्ते से महिला को घसीटते हुए ले गया। वहां पर खून बिखरा हुआ था। महिला की चूड़ियां भी रास्ते में टूटी हुई पड़ी थी। घटना के बाद से ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि गुड्डी देवी की 4 बेटियां और एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी है। पूरे गांव में दहशत का माहौल है। अब ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और बाघ को आदमखोर घोषित करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top