Uttarakhand News

चारधाम यात्रा में अब तक 46 श्रद्धालुओं की मौत, तीर्थयात्री अपना बेहद ख्याल रखें…

File Photo
Ad

देहरादून: चार धाम यात्रा करने के लिए विश्व भर के श्रद्धालु हमेशा इच्छुक रहते हैं। लेकिन तीर्थ यात्रियों को अपना ख्याल रखने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। इस बार अभी तक 46 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। एक बार फिर चार धाम यात्रा कर लौट रहे 2 तीर्थयात्रियों ने हृदय गति रुकने से दम तोड़ दिया है। जिसके बाद यह संख्या कुल 46 तक पहुंच गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल के ग्राम चक गोपाल पोस्ट आलम चकबेल्डा प्रताशपुर पूर्वी मेदनीपुर से आई 45 वर्षीय डॉक्टर निमयी पात्रा पुत्री गणेश चंद्र पत्र अपने परिजनों के साथ चारधाम यात्रा कर लौट रही थी। तभी चमोली जिले के पांडुकेश्वर में बुधवार की देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें ऋषिकेश अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके अलावा मध्यप्रदेश के बलदेव बाग जबलपुर के रहने वाले 65 वर्षीय गोकुल प्रसाद चौबे पुत्र जगमोहन प्रसाद चौबे ने भी तपोवन क्षेत्र में गुरुवार सुबह हृदय गति रुकने से दम तोड़ दिया। फिलहाल दोनों शवों को चिकित्सालय प्रशासन ने मोर्चरी में रखवा दिया है। इसी क्रम में अब आप सभी से अपील है कि आप अपना हेल्थ चेकअप करा कर ही चार धाम यात्रा पर आएं और यहां आने के बाद भी अपना बेहद ख्याल रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top