Nainital-Haldwani News

आवारा पशुओं को मिलेगा घर, हल्द्वानी नगर निगम गौलापार में बनाएगा पशु बाड़ा

Ad

हल्द्वानी: नगर निगम अब सड़कों पर घूमने वाले पशुओं के लिए पशुबाड़ा बनाने जा रहा है। पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए नगर निगम ने पहल शुरू कर दी है। आयदिन यह जानवर सड़कों पर बैठने के चलते जाम की भी स्थिति पैदा करते थे। जहां पशुओं से यातायात प्रभावित होता था, वहीं कई बार तो यह पशु घायल भी हो जाया करते थे।

ADVERTISEMENTS Ad

निगम की ओर से पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए गौलापार में जमीन तलाशी जा रही है। गौलापार क्षेत्र में कम आबादी व शांतिपूर्ण माहौल के चलते इसे बेहतर माना जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल ने बताया कि लावारिस गायों को पकड़कर गौलापार ले जाया जाएगा। जहां उन्हें पशुबाड़ा में रखा जाना है। इसके लिए मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला ने भी जगह का निरीक्षण किया है।

यह भी पढ़े:हल्द्वानी में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद किए 1224 चांदी के सिक्के

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में गजब हो गया,20 साल से बंद घर का आया 90 हजार रुपए पानी का बिल

बता दें कि नगर निगम क्षेत्र में लगातार लावारिस घूमने वाले पशुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं जो लोग इनके पालनहारे है वह दूध निकालने के बाद सड़क पर छोड़ देते है। जिसके चलते अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन्हें नियंत्रित करने के लिए नगर निगम की ओर से कई बार लोगों को जागरूक किया गया है।

बावजूद इसके लोग सुधारने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक बार फिर से नगर निगम की ओर से इन्हें सुरक्षित करने की कवायद की जा रही है। योजना धरातल पर उतरी तो जल्द ही शहर ने पशुओं से लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और पशु भी सुरक्षित रहेंगे।

यह भी पढ़े:7 वर्ष की बच्ची के साथ गैंगरेप,लहूलुहान हालत में बच्ची को गांव के बाहर खेत में फेंका

यह भी पढ़े:सैलानियों की जेब होगी ढीली,नैनीताल की इस जगह पर सेल्फी के लिए देने होंगे रुपए

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top