Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बिरला स्कूल के बच्चों ने टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले चैंपियन खिलाड़ियों से की बात

Ad

हल्द्वानी: आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग में एक गूगल मीट प्लेटफार्म पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में पहली बार उन अंतर्राष्ट्रीय भारतीय ओलंपिक खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया, जिनका टोक्यो में 23 जुलाई से आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए चयन किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
https://youtu.be/dGLSNEuakC4

इस लिस्ट में आठ बार तलवारबाजी में राष्ट्रीय चैंपियन रह चुकी तमिलनाडु की ( वर्तमान में इटली से कार्यक्रम में शामिल ) सीए भवानी देवी रियो ,जो टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय तलवारबाज़

अंतर्राष्ट्रीय धावक -ध्यानचंद अवार्ड से पुरस्कृत भूपेन्द्र सिंह कालीरमन ,अंतर्राष्ट्रीय एथलीट (लंबी कूद ) के एकलव्य पुरस्कार

सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित, लंबी कूद में नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले अंकित शर्मा

भारत के सर्वश्रेष्ठ एथलीट लक्ष्मण पुरस्कार ,थल सेना अध्यक्ष प्रशस्ति –पत्र सम्मान,राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे कैप्टन अमरीश कुमार

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अठारह स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी और उत्तराखंड के निवासी   मनोज सरकार

3000 मीटर स्टीपलचेज़ एथलीट तथा टोक्यो ओलंपिक के लिए चयनित प्रथम भारतीय एथलीट अविनाश साब्ले

96 स्वर्ण पदक प्राप्त पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी एवं वर्तमान में भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के राष्ट्रीय कोच गौरव खन्ना शामिल रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=DCsldFoX1l4&feature=youtu.be

विद्यालय के प्रधानाचार्य पिंदरजीत सिंह चीमा एवं विद्यालय के विद्यार्थियों ने गौरवान्वित होकर अपने हार्दिक भाव व्यक्त कर सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया । विद्यालय के मनस्विनी परगाईं ,अमितव भट्ट,पीहू मांगलिक ,प्रतिभा पांडे ,ज्येष्ठिका नागरकोटी ,कार्तिकेय बोरा, प्रियांशी त्यागी,जानह्वी ,लक्ष्यजीत सिंह,सहित अनेक विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साहित होकर अतिथि खिलाड़ियों से अनेक प्रश्न पूछकर विपरीत परिस्थितियों में भी साहसपूर्वक संघर्ष करते हुए ऊंची मंजिल प्राप्त करने की प्रेरणा ली ।

सभी खिलाड़ियों ने अपने जीवन से जुड़े हुए रोचक किस्से, जीवन की महत्त्वपूर्ण उपलब्धियों के विषय में और विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य को प्राप्त करने से संबन्धित महत्त्वपूर्ण बातें बताई ,जिन्हें सुनकर सभी बहुत अधिक प्रभावित हुए। कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों के सम्मान में विद्यार्थियों द्वारा गीत-संगीत की मधुर प्रस्तुतियाँ दी गई। उप प्रधानाचार्य बीजो थॉमस ने सभी आगंतुक अतिथियों के आगमन हेतु उनका आभार व्यक्त किया ।

राष्ट्र गान गायन के साथ  मुख्य अध्यापिका वंदना टम्टा ने  कार्यक्रम के समापन की घोषणा की और बिड़ला विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं ,और विद्यार्थियों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की ।आर्यमान विक्रम के पूरे विद्यालय परिवार ने सभी ओलंपिक खिलाड़ियों को आगामी ओलंपिक खेलों में चयन हेतु और सफलता अर्जित करने हेतु शुभकामनाएँ दीं।   

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top