Nainital-Haldwani News

नैनीताल पहुंचे श्रीनगर के पर्यटक की मौत…रात में दोस्तों के साथ जमकर पी थी शराब

Ad

नैनीताल: दोस्तों के साथ पर्यटक नगरी घूमने पहुंचे एक युवक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त पर्यटक ने बीती रात अपने दोस्तों के साथ जमकर शराब पी थी। जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बढ़ हई। चिकित्सकों की मानें तो मौत का कारण हार्ट अटैक मालूम पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक श्रीनगर गढ़वाल निवासी अनुराग पुत्र दिगंबर बुधवार को अपने तीन दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आया था। यहां वे लोग बुधवार को दिन भर घूमे। फिर दोस्तों ने रात को साथ बैठकर काफी शराब पी ली। बताया जा रहा है कि अधिक नशा करने के बाद अनुराग को छोड़कर सभी दोस्त सोने चले गए।

इसी बीच देर रात अनुराग की तबीयत बिगड़ गई। होटल कर्मियों को सूचना देने के साथ ही उसके दोस्त उसे लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के स्वजनों को सूचित कर पंचनामें की कार्रवाई शुरू कर दी है।

तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने जानकारी दी और बताया कि मृतक के परिजनों को जानकारी दी गई। स्वजनों के पहुंचते ही पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चिकित्सक प्रथम दृष्टया मामला हृदयघात का बता रहे हैं। इसके बावजूद अन्य पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top