Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में तेज बारिश से धंसा नेशनल हाईवे, ट्रैफिक को किया गया डायवर्ट

Ad

हल्द्वानी:नैनीताल जिले में शनिवार के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई। तेज बारिश की वजह से कई जगहों पर नुकसान हुआ है। हल्द्वानी नैनीताल रोड ने तालाब की शक्ल ले ली। इसके अलावा विशाल मेगा मार्ट के सामने वाली रोड धंस गई। हानि को रोकने के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। शहर के कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस आया। वहीं पनचक्की के पास घरों में पानी घुसने के बाद लोगों से प्रशासन की टीम को कॉल किया। समाधान नहीं होने पर उन्होंने मुख्य मार्ग को ही रोक और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उन्होंने ट्रैफिक को खुलाया।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी का रकसिया नाला भी उफान हैं। पास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लिहाजा लोगों के घरों में पानी घुस गया है। पुलिस का वाहन 112 पूरे शहर में घूम रहा है। इसके अलावा प्रशासन के सभी आला अधिकारी बारिश पर नजर बनाए हुए हैं और फिलहाल हालात कंट्रोल में है। एसडीएम मनीष कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ग्राउंड पर हैं।

पुलिस व प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है ताकि लोगों को तुरंत मदद पहुंचाई जा सकें। आम जनमानस किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति एवं राहत/बचाव कार्य हेतु डायल 112, नैनीताल पुलिस नियंत्रण कक्ष -05942 235 847, 94111 12979 एवं आपदा कंट्रोल रूम नंबर 05942231179 में संपर्क कर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top