Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में रविवार के लिए ट्रैफिक डाइवर्जन लागू, रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था देखें

Ad

Haldwani News:कल दिनांक 23.03.2025 को एम०बी० इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मिलित होने वाली बसों हेतु रूट प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था

ADVERTISEMENTS Ad

बरेली रोड से आने वाली एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाली समस्त बसों को तीनपानी से सीधे सिंधी चौराहा से रोडवेज चौराहा से तिकोनिया चौराहा होते डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा होते हुए एम०बी० इंटर कॉलेज गेट पर कार्यकर्ताओं को उतारकर सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से महारानी होटल तिराहा होते हुए आवास विकास से ठंडी सड़क / बीरसिवा स्कूल से शीशमहल तक रोड के दोनों ओर पार्क करेंगे।

रामपुर रोड से आने वाली एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाली समस्त बसों को एफ०टी०आई० तिराहा से डायवर्ट कर गांधी इंटर कॉलेज तिराहा होते हुए सिधी चौराहा होते हुए तिकोनिया से कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा होते हुए एम०बी० इंटर कॉलेज गेट पर कार्यकर्ताओं को उतारकर सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से महारानी होटल तिराहा होते हुए आवास विकास से ठंडी सड़क / बीरसिवा स्कूल से शीशमहल तक रोड के दोनों ओर पार्क करेंगे।

कालाढूंगी / रामनगर की ओर से आने वाली एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाली समस्त बसों को लालडॉट तिराहा से मुखानी चौराहा से नहर कवरिंग रोड होते हुए महेन्द्र सिंह अधिकारी जी के प्लाटिंग एरिया में पार्क करेंगे अथवा कालाढुंगी तिराहा से रोडवेज चौराहा होते हुए तिकोनिया से कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा होते हुए एम०बी० इंटर कॉलेज गेट पर कार्यकर्ताओं को उतारकर सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से महारानी होटल तिराहा होते हुए आवास विकास से ठंडी सड़क / बीरसिवा स्कूल से शीशमहल तक रोड के दोनों ओर पार्क करेंगे।

चोरगलिया रोड / पर्वतीय क्षेत्र की ओर से आने वाली एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाली समस्त बसों को चोरगलिया रोड से नारीमन तिराहा से हाईडिल तिराहा से आवास विकास तिराहा होते हुए कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा होते हुए एम०बी० इंटर कॉलेज गेट पर कार्यकर्ताओं को उतारकर सरस्वती रॅस्टोरेंट तिराहा से महारानी होटल तिराहा होते हुए आवास विकास से ठंडी सडक/बीरसिवा स्कूल से शीशमहल तक रोड के दोनों ओर पार्क करेंगे।

नोट- ठंडी सडक और बीरसिवा से शीशमहल तक पार्किंग भर जाने पर कार्यक्रम में सम्मलित होने वाली बसों को महेन्द्र सिंह अधिकारी जी के प्लाटिंग एरिया में पार्क की जायेंगी।

पार्किंग व्यवस्था

▪️ वीवीआईपी/पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों/आयोजनकर्ताओं/पत्रकार बंधुओं हेतु पार्किंग एम०बी० इंटरकालेज मुख्य मैदान

▪️ बसों हेतु पार्किंग1. ठंडी सड़क (50 बस)2. वीरशिवा स्कूल से शीशमहल तक रोड के दोनों ओर(50 बस)3. महेंद्र सिंह अधिकारी प्लाटिंग एरिया, महिला डिग्री कॉलेज के पीछे(75 बस)

▪️ जनता पार्किंग हल्के वाहन1. परख इमेजिंग सेंटर/ठंडी सड़क ( 200 कार)2. बीरशिवा स्कूल(30 कार 100 बाइक)3. क्वींस पब्लिक स्कूल(50 कार)4. महिला डिग्री कॉलेज(500 बाइक)

जीरो जोन / बैरियर ड्यूटी

जगदम्बा नगर पानी की टंकी से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

कलावती चौराहा नवाबी रोड से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

तिकोनिया चौराहा से कैनाल रोड होते हुए कुल्यालपुरा चौराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पुर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top