Nainital-Haldwani News

मंगलवार को MBPG कॉलेज में है चुनाव, शहर के यातायात को किया गया डाइवर्ट

Ad

हल्द्वानी:  मंगलवार 10 अक्टूबर 2017 को एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव मतगणना को सुकुशल संपन्न कराने हेतु शहर हल्द्वानी का यातायात को डाइवर्ट किया जाएगा जो इस प्रकार है

ADVERTISEMENTS Ad

1- पर्वतीय मार्गों से आने वाले भारी वाहन जैसे गैस की गाड़ियां तेल के टैंकर टूरिस्ट बसे  व टैंक्सी गाड़ियां नारी मन तिराहा से गोला बाय पास होते हुए बरेली रोड एवं रामपुर रोड को निकलेंगे।

2- पर्वतीय मार्गो से आने वाली रोडवेज एवं के एम0 ओ0 यू0  की बसे नारी मन तिराहा गोला पुल थाना बनभूलपुरा ताज चौराहा होते हुए रोडवेज बस अड्डे पहुंचेंगे तथा रोडवेज बस स्टैंड से गोला बाई पास होते हुए पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जा सकेंगी।

3- काठगोदाम की तरफ से आने वाले समस्त हल्के चौपहिया वाहन कॉलटैंक्स दोनहरिया होते हुए मुखानी चौराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

4- रामपुर रोड से आने वाले हल्के चौपहिया वाहन FTI से ITI से नहर कवरिंग रोड होते हुए मुखानी चौराहा से काठगोदाम को जाएंगे।

5- बरेली रोड से आने वाले समस्त वाहन तीनपानी बाईपास से गोला पुल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे एवं शेष हल्के चौपहिया वाहन गांधी स्कूल तिराहा से ITI तिराहा से होते हुए मुखानी चौराहा से काठगोदाम को जाएंगे।

6- गोलापार लाल कुआं तथा कालाढूंगी क्षेत्र से मतदाताओं को लेकर आने वाले वाहनों को वर्कशॉप लाइन में पार्क किया जाएगा।

7- सौरभ होटल से तिकोनिया व समाज ठंडी सड़क  कुल्यालपुरा चौराहा से सरस्वती रेस्टोरेंट तक किसी भी प्रकार के वाहनों का आगमन / पार्किंग पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

8- हल्द्वानी शहर से काठगोदाम को जाने वाले समस्त शेष वाहन तिकोनिया चौराहे  से कैनाल रोड  होते हुए कुल्यालपुरा चौराहे से पानी की टंकी से नहर कवरिंग होते हुए काठगोदाम को निकलेंगे।

नोट मतदान के लिए एमबीपीजी कॉलेज आने वाले समस्त चौपहिया एवं दो पहिया वाहनों को एमबी इंटर कॉलेज की पार्किंग में पार्क करवाया जाएगा।

 

खबर सोर्स- सूचना विभाग हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top