Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पुलिस से मिला अपडेट, नैनीताल, भवाली व रामनगर के इन मार्गों पर यातायात शुरू

Ad

हल्द्वानी: बारिश के वजह से भूस्खलन के वजह से जिले का संपर्क कई पर्वतीय नगरों से टूट गया था। इस बारिश में बड़ी संख्या में जनहानि हुई है। पुलिस द्वारा रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है। वही लोगों को सुरक्षित स्थानों में ले जाने का काम भी जारी है तो वहीं मलवे में दबे शव भी लगातार बरामद किए जा रहे हैं। बुधवार को धूप के आने से रेस्क्यू कार्य में तेजी आई गई और पुलिस व प्रशासन की टीम कई मार्गों को खोलने में कामयाब हुई है। इस संबंध में नैनीताल पुलिस की ओर से ताजा अपडेट दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
  1. नैनीताल हल्द्वानी बाया ज्योलिकोट चारपहिया (कार) एवं छोटे वाहनों के लिए खोला गया है
  2. कैची से भवाली तक मार्ग छोटे वाहनों के लिए ही खोला गया है
  3. नैनीताल में फंसे एवं रुके हुए यात्री कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।
  4. भवाली में फंसे हुये यात्री भीमताल से होते हुए बाया हल्द्वानी से अपने गंतव्य को जा सकते हैं
  5. गेठिया में फंसे हुए यात्री बाया भवाली होते हुए भीमताल से हल्द्वानी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।
  6. नैनीताल से हल्द्वानी छोटे वाहनों के लिये खोला गया है ।
  7. रामनगर से धनगढ़ी वाला मार्ग खुला है।
  8. जिन यात्रियों को रानीखेत जाना हो तो वह बाई चिमटाखाल से हरड़ा होते हुये रानीखेत अपने गंतव्य को जा सकते हैं। क्योंकि मोहान से आगे भत्रौजखान वाली रोड पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है।
  9. भवाली से कैची धाम तक ही मार्ग को खोला गया है तथा अल्मोड़ा मार्ग खैरना के पास मलवा आने से अभी भी बंद है।
  10. काठगोदाम से चोरगलिया, सितारगंज मार्गं यातायात सुचारू है।

जनपद नैनीताल के अवरूद्व मार्ग

  1. हल्द्वानी से चोरगलिया, सितारगंज मार्ग गौला पुल की एप्रेचिंग साइड का बडा हिस्सा गोला में बहने से अवरूद्ध है।
  2. खैरना से बेतालघाट मार्ग अवरूद्व है।
  3. नैनीताल रूसी बाईपास के पास मलवा आने से सुखाताल का मार्ग बंद है।
  4. भीमताल से पदमपुरी मार्ग विनायक के पास मलवा आने से अवरूद्ध है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top